फोटो 51
मंडी रोड पर ट्रक धंसा, बड़ा हादसा टला
शाहाबाद। नई अनाज मंडी लाडवा रोड की ओर जा रही सड़क के बीचों बीच सोमवार सुबह एक ट्रक धंस गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं, जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि सड़क के साथ ही एक नाला गुजरता है और वहां से पानी के रिसाव के कारण मिट्टी नीचे धंस जाती है। विभाग ने इस खड्डे के अंदर मिट्टी भर कर इतिश्री कर दी थी, लेकिन बारिश के चलते मिट्टी फिर बैठ गई और ट्रक का टायर फंस गया।