फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ही सभ्य समाज का सही दपर्ण है, जिसमें सबका सहयोग जरुरी है : मोहम्मद तौफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वच्छता ही सभ्य समाज का सही दर्पण है, जिसमें सबका सहयोग जरुरी है : मोहम्मद तौफिक
-- स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के तहत केंद्रीय टीम ने किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। पेयजल एंव स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के तहत आज बाबैन का दौरा किया। टीम लीडर मोह मद तौफिक के नेतृत्व में कंतार पब्लिक दिल्ली की टीम ने गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राचीन शिवालय मंदिर, गुगामाडी मंदिर के अलावा गांव की गलियों की साफ सफाई का मौके पर निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने गांव के लोगों के अलावा अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों से गांव की स्वच्छता का पुरा फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए टीम लीडर मोह मद तौफिक ने कहा कि स्वच्छता ही स य समाज का सही दपर्ण है, जिसमें हम सब को मिलकर अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कहावत भी सही है कि भगवान भी वही वास करते है ंजहां स्वच्छता होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गांवों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अनेक कदम उठा रही है ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके है। उन्होंने कहा कि यदि बीमारियां नहीं होगी तो लोग स्वस्थ रहेंगे और देश का पैसा भी बचेगा। उन्होंने बाबैन में सार्वजनिक स्थानों के अलावा स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और धार्मिक स्थलों की सफाई व्यवस्था की सराहना की और इसके लिए ग्राम पंचायत बाबैन के सरपंच विश्वजीत बिंदल, स्कूल के प्रिंसिपल रणबीर सिंह के अलावा पंचायत सदस्यों की सराहना भी की।
विज्ञापन

एसईपीओ सुखदेव सिंह मोर ने कहा कि खंड बाबैन में सभी पंचायतें स्वच्छता के महत्व को लेकर पुरी तरह से सक्रिय है और लगातार स्वच्छता जागरुक अभियान लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है। इस अवसर पर कंतार पब्लिक दिल्ली के आनंद कुमार यादव जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल चौहान, ब्लॉक स्वच्छता कोआर्डिनेटर मोहन लाल सैनी, प्रिंसिपल रणबीर सिंह, जगदीश दुआ, त्रिलोक, दिवान चंद, जितेंद्र शर्मा, दीपक, सुदन लाल, सुखविंद्र सिंह, अमरस, मुनीष जुनेजा, ग्राम सचिव रोबिन सिंह, विनीत पांचाल, संदीप कुमार के अलावा अनेक गांवों के सरपंच, अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें