फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ावल निर्यातक शक्तिभोग फूड्स के चेयरमैन और निदेशक पीओ घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाडवा। देश की प्रमुख चावल निर्यातक कंपनी शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं तीन निदेशकों को न्यायालय ने प्रोक्लेमड ओफेंडर (उद्घोषित अपराधी) करार दिया है। न्यायालय ने चेयरमैन केवल कृष्ण, निदेशक सिद्धार्थ, मनमोहन सिंह कपूर एवं सुंदरम बाला सुब्रमण्यम को लाडवा अनाज मंडी के करीब 39 आढ़तियों द्वारा अदालत में दायर की गई शिकायत पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शक्ति भोग फूड्स के चेयरमैन एवं निदेशकों के खिलाफ केस दायर करने वाले आढ़तियों ने बताया कि लाडवा अनाज मंडी के आढ़तियों ने शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड को चार-पांच साल पहले उनके स्थानीय एजेंट के माध्यम से करोड़ों रुपये का धान बेचा था। खरीद के बाद शक्ति भोग फूड्स ने आढ़तियों को भुगतान नहीं किया। कई बार मंडी आढ़तियों ने चावल निर्यातक के स्थानीय एजेंट एवं शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के चक्कर लगाए, लेकिन भुगतान नहीं किया। बाद में शक्ति भोग फूड्स ने भुगतान के चेक आढ़तियों को दिए, लेकिन वे चेक बैंक में लगाए जाने पर बाउंस हो गए। इस पर आढ़तियों ने अदालत की शरण ली और करीब दो साल के दौरान शक्तिभोग फूड्स के चेयरमैन एवं निदेशक अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जितेंद्र सिंह की अदालत ने शक्तिभोग फूड्स के चेयरमैन केवल कृष्ण, निदेशकों सिद्धार्थ, मनमोहन सिंह कपूर एवं सुंदरम बाला सुब्रमण्यम को पीओ घोषित कर दिया। पीओ घोषित करने के आदेश के बाद आढ़तियों ने कुरुक्षेत्र के एसपी को कंपनी के चेयरमैन एवं निदेशकों के खिलाफ शिकायत देकर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की गुहार लगाई है। आढ़तियों ने शिकायत में कहा है कि उक्त लोगों ने आढ़तियों के करोड़ों रुपए हड़प रखे हैं और वे विदेश भागने की फिराक में हैं। इसलिए अदालत के आदेश की पालना करते हुए उनके खलिाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें