फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 23 - शीला कालोनी में एक साल से टूटी सड़कें, दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर परिषद से लेकर जिला प्रशासन को भी लगाई गुहार, नहीं ली सुध
विज्ञापन


वार्ड 23 की शीला कालोनी में एक साल से टूटी हैं सड़कें, दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे लोग

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नगर परिषद के वार्ड-23 स्थित शीला नगर गलियां टूटी पड़ी है। यहां की खस्ताहाल सड़कों से आवाजाही करना लोगों के लिये घातक साबित हो रहा है। शीला नगर वासियों के मुताबिक पिछले करीब एक साल से गलियों, सड़कों की बदतर हालत से वे परेशान हैं। नगर परिषद की अनदेखी के चलते गलियां की हालत इस कदर बदतर हो चुकी है कि यहां टूटी हुई सड़क पर कई जगह घास उग चुकी है। कालोनीवासियों की मानें तो सरकारी नुमाइंदों ने कुछ दिन पहले सीएम, राज्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का काफिला केवल शहर की मुख्य सड़कों से घुमाकर रोड शो का ढिंढोरा पीटा था, जबकि शीलानगर सहित शहर के अधिकांश इलाकों की सड़क से निकले बजरी, पत्थर लोगों के लिये जानलेवा हालात पैदा कर रहे हैं। वहीं टूटी सड़क पर गड्ढों में भरे बारिश के पानी के सूखने के बाद यहां फिसलन की स्थिति बनी हुई है। बताया गया है कि पिछले एक साल में यहां कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।


एमसी को कई बार बोला, कोई असर नहीं : सुरजीत कौर

शीला कॉलोनी वासी सुरजीत कौर ने कहा कि उनके घर के बिल्कुल साथ लगती सड़क करीब एक साल से खराब है। बाइक पर चलना तो दूर की बात पैदल चलना भी यहां दूभर हो चला है। इसके अलावा दो दिन पहले गंदे पानी में से सांप निकलकर उनके घर में घुस गया था, जोकि काफी मशक्कत के बाद काबू आया। वार्ड एमसी केके गुप्ता को गली की समस्या दूर करने बाबत कई बार कह चुके हैं, लेकिन आश्वासन देने के सिवाय कोई फायदा नहीं किया।
विज्ञापन


मच्छर-कीट पनपने से आसपास का एरिया प्रभावित : सोमप्रकाश

कॉलोनी वासी सोमप्रकाश ने कहा कि जलभराव वाली गली पर मक्खी-मच्छर, कीट-पतंगे आदि पनपने से आसपास का एरिया काफी प्रभावित है। बरसात में ओवरफ्लो नाले का पानी गली में आने से गंदगी ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में खस्ताहाल गली में बनी सड़ांध के कारण कालोनी में रहना चुनौती बन गया है। नप प्रशासन एवं एमसी को इस तरफ गौर करनी चाहिए।


खराब रास्तों को ठीक कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे जनप्रतिनिधि : लीलावंती

कॉलोनीवासी लीलावंती ने कहा कि जनता के हितैषी बने प्रतिनिधियों ने पिछले कई माह से खराब पड़े रास्तों को ठीक कराने में दिलचस्पी नहीं ली। बरसाती पानी भरने पर रास्ते में अचानक कहां गहरा गड्ढा आ जाए, वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता। महिला ने कहा कि शहर में होते हुए ऐसे हालात में रहना उनकी बदकिस्मती के साथ-साथ अधिकारियों की नाकामी भी है। यहां के बाशिंदों के लिए प्रशासन को कॉलोनी में जल्द उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन



नगर परिषद व जिला उपायुक्त को भी लगा चुके हैं गुहार : पार्षद

वार्ड के पार्षद कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त समस्या को लेकर नगर परिषद व जिला उपायुक्त को अनेकों बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कॉलोनी की समस्या को कोई भी अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहा है। लोगों में रोष बन रहा है और हर रोज लोग उनके पास आकर इस समस्या को दूर कराने की मांग कर रहे हैं। अब वे इन समस्याओं को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें