फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान और व्यापारियों का भाईचारा खराब करने पर तुली भाजपा सरकार: डॉ तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
तंवर ने इस्तीफे की अफवाह को बताया विरोधियों की साजिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने मंगलवार को चंडीगढ़ से सिरसा जाते समय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी प्रधान विशाल सिंगला के निवास पर रुके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों को उजाड़ने पर लगी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान व आढ़तियों के बीच भाईचारा खराब हो रहा है। सरकार द्वारा सरसों की खरीद पर आढ़तियों की कमीशन आधी किया जाना सरासर गलत है। किसानों को आढ़तियों से 24 घंटे बैंकिंग सुविधा मिलती है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब किसान व व्यापारी अपनी समस्याएं लेकर उनसे मिलते हैं तब वे केवल व्यापारी हितैषी होने का ढोंग करते हैं। प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफे की अफवाह पर तंवर ने कहा कि ये केवल विरोधियों की साजिश है। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी प्रधान सिंगला ने अपने निवास पर पहुंचने पर डॉ. तंवर का तिरंगा स्वरूप भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने डॉ. अशोक तंवर के सामने किसान व व्यापारियों की समस्याएं रखीं। इस पर उन्होंने जल्द ही जिले की मंडियों का दौरा कर आढ़ती व व्यापारियों से समस्याएं जानने की बात कही। इस अवसर पर अजय शर्मा पिपली, नरेश सिंगला, राकेश सैनी सुंदरपुर, ईश्वर फतुहपुरिया, राजीव घराड़सी एवं मनोज बगथला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें