फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली चौक पर पुलिस और रोडवेज अधिकारियों ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने को तीन सरकारी और दो प्राइवेट बसों के काटे चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपली।
नेशनल हाईवे पिपली चौक पर जाम से निजात दिलाने और गलत दिशा में चलने वाली सरकारी-प्राइवेट बसों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने रोडवेज अधिकारी के साथ मिलकर स्पेशल अभियान चलाया। इस दौरान पिपली चौक के निकट गलत स्टॉपेज बनाकर खड़ीं बसों के थाना प्रभारी निर्मल सिंह और रोडवेज अधिकारी निर्मल कुमार ने चालान काट दिए। इसके साथ ही अधिकारियों ने बसों के ड्राइवरों को भविष्य में ऐसा करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
पिपली थाना एसएचाओ निर्मल सिंह ने बताया कि सीएम मनोहर लाल ने जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन को करवाई करने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने कहा कि अवैध स्टॉपेज पर बस रोकने से सड़क पर जाम लग जाता है। इससे अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई ड्राइवर निर्धारित पिपली स्टैंड में भी बसें नहीं लेकर जाते। इससे सवारियों को इधर-उधर सड़क पर खड़ा होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर शनिवार को अभियान के तहत पांच बसों के चालान काटे गए। इनमें तीन सरकारी और दो निजी बसें शामिल हैं। इस अभियान में उनके साथ रोडवेज निरीक्षक निर्मल कुमार भी शामिल रहे। इस दौरान कुछ दुकानों के आगे से अतिक्रमण भी हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध स्टॉपेज पर लगाया जाएगा नोटिस बोर्ड : निर्मल
अमर उजाला से विशेष बातचीत में एसएचओ निर्मल ने बताया कि अवैध स्टॉपेज पर बसें खड़ी होने से परेशानी होती है। अभियान के दौरान सवारियों से भी पिपली चौक के निकट खड़े न होकर निर्धारित बस स्टैंड पर जाने का अनुरोध किया गया। समय-समय पर इस तरह का निरीक्षण किया जाएगा। अवैध स्टॉपेज पर बसें न रुकें, इसके लिए जल्द ही यहां नोटिस बोर्ड लगाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को यहां से बसें न पकड़ने का आग्रह किया जाएगा। यदि इसके बाद भी बसें रुकीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें