फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रभान की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी हुई बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रभान की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी हुई बेसुध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में तैनात गांव किरमिच निवासी बीएसएफ में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रभान की गोली लगने से मौत हो गई। चंद्रभान के परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी बेसुध हो गई। सूचना मिलने पर गांव के साथ ही आसपास के लोग भी शोक जताने पहुंच गए। हालांकि, परिजन और अन्य ग्रामीण चंद्रभान के शहीद होने का दावा कर रहे हैं। शव बुधवार को घर पहुंचेगा।
जानकारी अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे परिजनों के पास चंद्रभान के साथी जवानों का संदेश आया कि उसकी तबीयत खराब है। मंगलवार सुबह होते ही जिला उपायुक्त के पास उसकी गोली लगने से मौत हो जाने की सूचना पहुंची। इसके उपायुक्त कार्यालय से परिजनों को सूचना दी गई। यह सूचना मिलते ही भाजपा लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, संजय चौधरी आदि चंद्रभान के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंच गए।
विज्ञापन


पत्नी के साथ बेटे और बेटी को पीछे छोड़ा
चंद्रभान के परिवार मेें पत्नी के साथ एक बेटा यश और बेटी हिना है। बेटा 11वीं कक्षा में और बेटी 5वीं कक्षा में पढ़ रही है। करीब एक माह पहले ही वह छुट्टी पूरी होने के बाद ड्यूटी पर लौटा था।
रात 9 बजे पत्नी को कहा ख्याल रखें, बेटे को कहा-दवा दिलाएं
चंद्रभान के बड़े भाई अमृत का कहना है कि रात नौ बजे उनका पत्नी वीना के पास फोन आया था। जिस दौरान वीना ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने पत्नी से कहा कि वह सुबह होते ही अल्ट्रासाउंड करवा लें और बेटे यश से कहा कि वो अपनी मां को साथ जाकर दवा दिलवाएं। इसके बाद कहा कि वह ड्यूटी पर है, बाद में बात करेगा। ये बातें होने पर वे सो गए। रात करीब 11 बजे उनके पास उसके साथी जवान का फोन आया। उसने बताया कि चंद्रभान की तबीयत खराब है।
शहीद हुआ है चंद्रभान : परिजन
चंद्रभान के बड़े भाई अमृत और पिता हरि सिंह का कहना है कि चंद्रभान शहीद हुआ है। पूरे मामले की जांच सही तरह से की जानी चाहिए। बीएसएफ प्रद्युमन केस की तरह मामले को पलट देना चाहती है। उनके बेटे ने जब रात को बात की तो ठीक था। उसके बाद उनके पास उसकी मौत की सूचना आई।

पिता बीएसएफ से रिटायर तो भाई है सिपाही
चंद्रभान का परिवार बीएसएफ को समर्पित रहा है। हेड कांस्टेबल चंद्रभान करीब 18 वर्षों से बीएसएफ में सेवारत था। उनके पिता हरि सिंह भी बीएसएफ में रहे थे। अब वे रिटायर हो चुके है। उनका छोटा भाई अजय भी बीएसएफ में ही सिपाही है।
विज्ञापन

मौत होने की ही सूचना पहुंची : डीसी
डीसी सुमेधा कटारिया का कहना है कि उनके पास चंद्रभान की मौत हो जाने की ही सूचना पहुंची थी। इससे परिजनों को अवगत करवा दिया गया है। अभी उनके पास कोई अन्य सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें