प्राचीन पश्चिममुखी हनुमान मंदिर की अति प्राचीन बावड़ी को होगा जीर्णोद्धार : डीडी शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नगर के प्रसिद्ध पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर में अमावस्या को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें जयभगवान शर्मा डीडी प्रमुख अतिथि रहे। इस बारे जानकारी देते हुए समाजसेवी संदीप कौशिक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री परशुराम इंटरनेशनल (एसपीआई) ने बताया कि मंदिर के पुजारी नीलकंठ शर्मा के निर्देशन में इस अति प्राचीन मंदिर में प्रत्येक अमावस्या को भंडारा जनसहयोग से आयोजित किया जाता है। यहां भंडारा प्रसाद ग्रहण करने से व भंडारा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और अकाल कष्ट से मुक्ति मिलती है।
संदीप कोैशिक ने बताया कि इस मंदिर के प्रांगण में भगवान शंकर-पार्वती की ऐतिहासिक बावड़ी है। इसका उल्लेख सरकार ने अभी तक कहीं नहीं किया। इस वजह से यह उपेक्षित है। इस बारे में जयभगवान शर्मा और सतपाल शर्मा ज्योतिसर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बावड़ी के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास करेंगे। सरकार से बात कर इस अति प्राचीन बावड़ी का जीर्णोद्धार करवाएंगे। भंडारे में ब्लाक समिति अध्यक्ष देवी दयाल शर्मा, समाजसेवी सतपाल शर्मा ज्योतिसर ने भी भाग लिया। इस अवसर पर प्रयागराज कौशिक अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण एकता मंच हरियाणा, पं. राम कुमार मौदगिल, अजय शर्मा उपाध्यक्ष कष्ट निवारण समिति एसपीआई हरियाणा, दीपक शर्मा मीडिया सेल एसपीआई, धीरज मौदगिल प्रदेश महासचिव, रोहित वत्स जिला उपाध्यक्ष युवा एसपीआई, नरेश कुमार सरपंच घराड़सी, गणेश दत्त शर्मा, वैद्य पं. प्रमोद कौशिक, अभिमन्यु वर्मा, वेद सैनी, भूपेंद्र चोपड़ा पिपली आदि मौजूद रहे।