फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाविप ने की भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाविप ने की भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
भारत विकास परिषद ने लाडवा के ओम प्रकाश गर्ग पब्लिक स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गणेश दत्त ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेम चंद गोयल ने की।
विज्ञापन

डॉ. गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि परिषद का बच्चों में शिक्षा के साथ सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं करवाना सराहनीय है। इन प्रतियोगिताओं से बच्चे को कई रोचक जानकारियां प्राप्त होती हैं। प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप और जूनियर ग्रुप में हुई। दोनों ग्रुप को सात चरणों में उत्तर देने थे। जूनियर और सीनियर ग्रुप की लिखित परीक्षा हुई। इसमें ओपीजी स्कूल प्रथम, संजय गांधी द्वितीय और यूनियन शिक्षा निकेतन तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर ग्रुप में ओपीजी स्कूल प्रथम, यूनियन शिक्षा निकेतन द्वितीय और संजय गांधी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम 15 अक्तूबर को अंबाला में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि और अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुलशन कवात्रा, अरविंद सिंहल, रविंद्र सैनी, सुमित गर्ग, तिलक राज गुप्ता, डॉ. जगमोहन गोयल, मुकेश गर्ग, अनीता कालरा, पूनम सैनी, डॉ. भावना गुप्ता, ज्ञानेंद्र टंडन, अनिल गोयल, कुंवर सिहल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें