फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा में सुनाया गोवर्धन पूजा का प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
गांव अमीन में श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष्य में करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा में पवन भारद्वाज ने श्री कृष्ण की बाल लीलाएं और गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनाया। भारद्वाज ने कहा कि कर्म परछाई की तरह मनुष्य के साथ रहते है, इसलिए श्रेष्ठ कर्मों की शीतल छाया में रहना चाहिए। श्रद्धा और विश्वास के रथ पर सवार रहोंगे, तो तुम्हारा मन रूपी घोड़ा नियंत्रण में रहेगा। प्रवचनों के दौरान सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा मेें गिरीराज पर्वत की कृत्रिम आकृति बनाई गई। सभी भक्तों ने गिरीराज की पूजा में भाग लिया। भागवत आरती में पं.रघुनंदन भारद्वाज, प्रदीप भारद्वाज, शिवाय शर्मा, अंकित गोयल, पायल, चारू, आयुषि, सुलतान चौहान, सीमा शर्मा, हरिराम शर्मा, प्राणनाथ शर्मा, कृष्ण लाल गोयल, विक्की नागपाल, कांता, संतोष, ताराचंद शर्मा, परमजीत भारद्वाज, धनवती, पिंटू और सुनीता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें