फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से सोमवार को सीनेट हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. पवन शर्मा व संगीत एवं नृत्य विभाग की प्रो. शुचिस्मिता शर्मा ने दीप प्रज्ज्वल के साथ की। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लुप्त हो रही लोक संस्कृति, लोक विधाएं एवं लोक गायन शैली के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत से छात्रों को अवगत करवाना था। राजकीय महाविद्यालय पानीपत से आए प्राचार्य दिनकर ने छात्रों को गायन में माईक्रोफोन का प्रयोग, रियाज करने की कला, गले में बेस डालने की कला व शास्त्रीय संगीत की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें