अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
एसजीपीसी प्रधान जत्थेदार प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर 7 सितंबर को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सरां का नींव पत्थर रखेंगे। श्रद्धालुओं के लिए बनाई जाने वाली इस सरां (धर्मशाला) के निर्माण की सेवा बाबा शबेग सिंह कार सेवा वाले करेंगे। एसजीपीसी के वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार बलदेव सिंह कैमपुर ने बताया कि यात्रियों के ठहराव के लिए ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में सरां बनाई जा रही है, जिसका शिलान्यास एसजीपीसी प्रधान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान एसजीपीसी मैंबर साहिबान, शिरोमणि अकाली दल के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जत्थेदार प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर मीरी पीरी इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन का उद्घाटन करेंगे।