फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को हाकी के सबसे ज्यादा खिलाड़ी दिए कुरुक्षेत्र ने: संधू

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा को हॉकी के सबसे ज्यादा खिलाड़ी दिए कुरुक्षेत्र ने: संधू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हॉकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकासदीप संधू ने कहा कि कुरुक्षेत्र को हाकी खेल की जन्म स्थली कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस जिला कुरुक्षेत्र ने हरियाणा प्रदेश को महिला व पुरुषों के सबसे ज्यादा हाकी खिलाड़ी दिए हैं।
वे शुक्रवार को देर सायं द्रोणाचार्य स्टेडियम में साई की ओर से आयोजित प्रदर्शनी मैच के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले प्रधान विकास दीप संधू, साई प्रशिक्षक गुरविंद्र, अनिश मलिक, रविश मलिक ने प्रदर्शनी मैच के खिलाड़ियों से परिचय लिया और मैच का शुभारंभ किया। यह मैच सुरेंद्र पालड़ और मनप्रीत इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में निर्धारित समय तक दोनो टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। इस मैच का फैसला शूटआउट के साथ किया गया। इस मुकाबले में मनप्रीत इलेवन को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान विकासदीप संधू ने कहा कि एसोसिएशन की तरफ से खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। ओलंपियन सुरेंद्र कुमार पालड़ ने युवा खिलाड़ियों को हॉकी खेल सामग्री वितरित करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों को समय समय प्रोत्साहन दिया जाएगा और नई तकनीकी से भी रूबरू करवाया जाएगा। हॉकी प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि ओलंपियन सुरेंद्र कुमार पालड़ की ओर से युवा खिलाड़ियों को हाकी मुहैया करवाई है। इससे खिलाड़ियों में उत्साह पैदा होगा। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुनीष राणा लक्की, मनप्रीत सिंह, नरेंद्र काला, नरेश सैनी, मोहित सैनी सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें