फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शिव विवाह का आयोजन 29 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। श्री शिव शंकर सेवादल अरुणाए की स्थानीय शाखा के प्रधान सुनील कोमल ने बताया कि सेवादल के तत्वावधान में सावन मास के चलते 29 जुलाई को भव्य शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन सरकारी अस्पताल प्रांगण में किया जाएगा। यहां से विधिवत रूप से भोलेनाथ की बारात भव्य झांकियों द्वारा निकाली जाएगी जो पूरे नगर की परिक्रमा करेगी। उसके बाद भगवान शिव के भव्य विवाह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिव विवाह की महिमा का गुणगान जंगम जोगियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर मुकेश सिंगला, सुमित, महक सवालिया, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें