कुरुक्षेत्र। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब द्वारा अपने नए सत्र की शुरुआत और अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर ब्रह्मसरोवर तट पर जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। क्लब के प्रधान अजय बजाज आशु ने बताया कि 1 जुलाई से लायंस क्लब कुरुक्षेत्र के नए सत्र की शुरुआत जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर की गई। इस मौके पर क्लब के सदस्यों राजकुमार चौधरी, संजीव सेठ, प्रवीण ग्रोवर, सतपाल शर्मा, डॉ. सतपाल चावला, सुरेन्द्र ढींगरा, आनंद बजाज, विजय बजाज, पूर्व प्रधान धीरज गुलाटी, अमित गुलाटी, देवेंद्र चावला, रोबिन राणा, जीएस विर्क, सुखजिन्द्र सिंह मसाना, राजीव सिडाना, रिंकू छाबड़ा, राजेश छाबड़ा, अश्विनी बिट्टू, पंकज बजाज, राकेश अरोड़ा आदि ने भंडारे में सेवा की। अजय बजाज ने बताया कि लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 5 अगस्त को होगा।