बाबैन। खंड के करीब दर्जनों नंबरदारों की संयुक्त बैठक शानिवार को हल्का प्रधान उपदेश शर्मा झंडौला की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी कार्यालय में हुई। नंबरदारों को संबोधित करते हुए प्रधान उपदेश शर्मा ने कहा कि आज नंबरदारों की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ चुकी है और वे रोजाना आम जनता के कार्यों के लिए अपना निजी कार्य छोड़कर कोर्ट-कचहरियों, तहसील व थानों में अपनी सक्रिय भूमिकाएं निभाते हैं, लेकिन सरकार उनके मानेदय में कोई बढौतरी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों ने सांसदों, विधायकों, सरपंचों, पंचों व चौकीदारों के भत्तों में भारी बढौतरी की है, लेकिन नंबरदारों का मानदेय पिछले काफी समय से मात्र 1500 रूपये महीना है, जोकि बेहद कम हैं। नम्बरदार नर सिंह सचिव, तरसेम सिंह नम्बरदार संघौर, श्याम लाल खजांची, राजेश लौहाडा, गुरदेव कन्दौली प्रेस प्रवक्ता, पवन सैनी बरगट, देवेन्द्र सैनी, बरखा राम सैनी, बलबीर सिंह आदि ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि नंबरदारों का मानदेय बढ़ाकर 3 हजार प्रति माह किया जाए।