फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिता के साथ पहचान बताकर बेटी से ऑनलाइन ठगे 71 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली । पिता के साथ जान-पहचान बताकर बेटी से 71 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना सदर में सेक्टर 30 निवासी ख्याति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ख्याति ने बताया कि दो अनजान व्यक्तियों ने उसे इमोशनल ब्लैकमेल करते हुए उससे उनके पिता के साथ जान-पहचान का हवाला देते हुए 71 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसने बताया कि 12 मार्च को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने मेरे पिता से पहचान बताते हुए कहा कि उसे कुछ पैसे की सख्त जरूरत है। वह उनके पिता को अच्छी तरह से जानता है और उन्होंने ही कहा है कि वह बेटी ख्याति से पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लें।
शातिर ठगों ने उसके पास मोबाइल पर झूठे मैसेज भेजे और कहा कि आप इन रुपयों को मैसेज में लिखी यूपीआई आईडी में ट्रांसफर कर दें। वह उनकी बातों में आ गई और फोन पे तथा गूगल पे के माध्यम से चार बार में उक्त राशि भेज दी। उसने अपने पिता से बाद में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उनसे किसी की बातचीत नहीं हुई है। तब उन्हें मालूम हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें