कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों को वास्तविक इंजीनियरिंग का अनुभव देने के लिए स्काईफोर्ज 3.0 कार्यशाला शुरू हुई है। एयरोमॉडलिंग क्लब ने यूएवी और ड्रोन तकनीक पर आधारित यह कार्यशाला आयोजित की है।
कार्यशाला के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 1150 विद्यार्थियों में से 700 ने हिस्सा लिया। सोमवार को जुबली हॉल में उद्घाटन समारोह हुआ, जिसमें एनआईटी निदेशक डॉ. ब्रह्मजीत सिंह मुख्य अतिथि थे। डीन विद्यार्थी कल्याण प्रो. लिली दीवान ने विद्यार्थियों की रुचि की सराहना की। उन्होंने यूएवी और ड्रोन तकनीक को गहराई से समझने के लिए प्रेरित किया। निदेशक डॉ. सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य समस्या समाधान करने वाले इंजीनियर तैयार करना है।
उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला 6 से 14 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें विद्यार्थियों को यूएवी और ड्रोन तकनीक का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। संवाद