फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 671 एमटी गेहूं का उठान बाकी, चार लाख 99 हजार एमटी गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गेहूं खरीद के सीजन में अब तक खरीद एजेंसियों द्वारा अलग-अलग खरीद केंद्रों से चार लाख 99 हजार 20 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। जिसमें से चार लाख 98 हजार 349 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कार्य भी पूरा कर लिया है, वहीं 671 एमटी गेहूं उठान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार तक खरीद एजेंसियां द्वारा की गई उक्त खरीद में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दो लाख 47 हजार 297 एमटी, हैफेड द्वारा दो लाख 7 हजार 516 एमटी, हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 23 हजार 324 एमटी व ट्रेडर्स द्वारा 20883 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि अजराना कलां मंडी में 4391 एमटी, अमीन मंडी में 2422 मंडी, बाबैन मंडी में 25236 एमटी, बारना मंडी में 2650 एमटी, भौर सैयदां में 3026 एमटी, बोधनी में 4085 एमटी, चढुनी जाटान में 1186 एमटी, गुमथला गढ़ु मंडी में 15943 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी में 68888 एमटी, झांसा में 8739 एमटी, कराह साहब मंडी में 13197 एमटी, किरमच 2362 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 88332 एमटी, लाडवा मंडी में 72765 एमटी, लुखी मंडी में 732 एमटी, मलिकपुर में 6850 एमटी, नलवी मंडी में 1214 एमटी, नीमवाला मंडी में 4281 एमटी, पिहोवा मंडी में 80521 एमटी, पिपली मंडी में 26493 एमटी, शाहाबाद मंडी में 42734 एमटी, थाना में 2955 एमटी और ठोल मंडी में 20018 एमटी गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें