फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। ड्रेन के किनारे सड़क के बीचों बीच दो बाइकों की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। मृतक के भाई गुरमिंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई अपनी बाइक से दीवाना गांव की तरफ जा रहा था। जब वह ड्रेन के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक के साथ टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दूसरे बाइक सवार को भी चोटें लगीं। मृतक की पहचान 65 वर्षीय कुलजिंदर सिंह निवासी पिपली माजरा झांसा के रूप में हुई। कुलजिंदर सिंह की संतोखपुरा गांव में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। उसके दो बेटे गगनप्रीत और मनप्रीत विदेश में रहते हैं। कुलजिंदर सिंह दीवाना में ईंट भट्टे की पेमेंट देने जा रहा था। आधे घंटे बाद कुलजिंदर सिंह गुहला रोड पर ड्रेन के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुलजिंदर सिंह सड़क पर गिर गया। गिरते ही कुलजिंदर सिंह जख्मी हो गया। उसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चचेरे भाई गुरमिंदर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें