इस्माईलाबाद। शिविर के दौरान सम्मान प्राप्त करते रक्तदाता। संवाद
इस्माईलाबाद। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से गांव झांसा में आई हेल्प यू ग्रुप की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में चंडीगढ़ सेक्टर-32 से पहुंची टीम ने 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया। ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया। सरपंच पवन गाबा और सुनील ग्रोवर ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। ग्रुप प्रधान गौरव गर्ग ने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। रक्तदान से जरूरतमंदों को नया जीवन मिल सकता है। इस अवसर पर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।