फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र चौदस मेला: देश भर से पहुंचेंगे लाखों श्रद्वालु, तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चैत्र चौदस मेले में देश भर से पहुंचेंगे लाखों श्रद्घालु
- मेले को आठ सेक्टरों में बांटा, चार पुलिस निगरानी चौकियां बनेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा । धर्मनगरी पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर चैत्र चौदस मेला तीन से पांच अप्रैल तक लगेगा। इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके चलते जिला व उपमंडल प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मेला क्षेत्र को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा चार एंबुलेंस व 150 स्वयंसेवक तैनात होंगे। इसके अलावा चार मेले में चार सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। व्यवस्था अनुसार पार्क में बैठकर कर्मकांड का काम करवाना तय करे। कर्मकांड करने वाले ब्राह्मण घाट के ऊपर न बैठे।
शुक्रवार को डीसी डॉ एसएस फुलिया ने मेले की तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें समय रहते व्यवस्था पूरी किए जाने के कड़े निर्देश दिए। किसान विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि मेले में मेला प्रशासक के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था करने के साथ-साथ महावीर दल के प्रतिनिधि, 130 पुरुष व 20 स्वयं सेवक महिलाएं, अखिल भारतीय सेवा समिति के 150 स्वयं सेवक भी अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सरस्वती तीर्थ में पानी की निकासी और पुन: भरने की व्यवस्था के आदेश जारी किए गए है। इस सरस्वती तीर्थ में 31 मार्च तक सिंचाई विभाग द्वारा जल भराव कर दिया जाएगा। पीने की पानी के अस्थाई नल, अस्थाई शौचालयों के लिए स्थान निर्धारित करना, पीने के पानी की व्यवस्था, तीर्थ के पानी में क्लोरिन की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेन घाट, अनाजमंडी, बस स्टैंड व झूला स्थल पर 4 एंबूलेंस की व्यवस्था, शहर में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक फोगिंग करवाने, मेन गेट पर रि-सस्टीटेशन यूनिट, अरुणाय मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की पोस्ट व पानी की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए है। नगर पालिका की तरफ से 120 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे और 4 अप्रैल को सरस्वती तालाब में फिटकरी डालने की व्यवस्था करवाई जाएगी। किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना पर तुरंत नियंत्रण पाने के लिए मेला क्षेत्र में पुलिस नियंत्रण कक्ष, अस्थाई पुलिस चौकी तथा महिला पुलिस की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में मेटल डिटेक्टर का भी प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम निर्मल नागर, बीडीपीओ राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके लिए पुलिस चौकी में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। मेले में 4 पुलिस चैक पोस्ट बनाए जाएंगे, जिसमें अम्बाला रोड पर भटमाजरा टी प्वाईंट, गुहला पिहोवा रोड पर सरस्वती ड्रेन के पास, गलेडवा रोड पर केडीबी पार्क के पास तथा कुरुक्षेत्र रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास पुलिस चेक पोस्ट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होंगे पार्किंग स्थल
------------------------
ट्रेफिक व्यवस्था को सूचारु बनाए रखने के लिए शहर के चारों तरफ कई जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। अंबाला रोड पर सरस्वती ड्रैन गुहला रोड़ टी प्वाईंट, हुड्डा विभाग की भूमि पर, गुहला-पिहोवा रोड पर हुड्डा विभाग की भूमि पर, कैथल रोड पर शंकर राईस शेलर के पास, गलेड़वा रोड पर दिवान कालोनी के पास, कुरुक्षेत्र रोड पर नगरपालिका कार्यालय के पास व टिब्बा फार्म पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसके अलावा डीएवी कालेज में पार्किंग के लिए जगह रिजर्व रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें