फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री का नहीं असर, धड़ल्ले से शहर में दौड़ रहे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। शहर के अंदर सुबह से लेकर शाम 8 बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। लेकिन यहां स्थिति बिल्कुल विपरीत है। प्रतिबंधित जोन में धड़ल्ले से भारी वाहनों का आना-जाना जारी है। अब सवाल उठता है कि क्या ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों पर रोक नहीं लगा पा रही है, या फिर वाहन चालकों में ट्रैफिक पुलिस का कोई खौफ नहीं है। जबकि ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रतिबंधित जोन में जाने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई की जाती है और जुर्माना भी वसूला जाता है।
उक्त समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश की पड़ताल अमर उजाला ने तीन दिनों तक की तो हर रोज ऐसे वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई दिए। बता दें कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने व हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक ऐसे वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके लिए बाकायदा पिपली सेक्टर 2 के समीप व पिहोवा एवं ढांड रोड पर चौधरी देवीलाल चौक पर ऐसे वाहनों की नो एंट्री के चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं तो वहीं पुलिस कर्मी भी तैनात किए हुए हैं। इसके बावजूद ऐसे वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही है वहीं हादसे की भी आशंका बनी रहती है। बता दें कि उक्त समय के दौरान ऐसे वाहनों को केडीबी रोड से आने-जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


होमगार्ड के 100 व पुलिस के दर्जन भर से अधिक जवानों को सौंपा जिम्मा
पुलिस विभाग की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने का जिम्मा होमगार्ड के 100 जवानों व दर्जन भर पुलिस जवानों को सौंपा गया है, जो शहर के मुख्य चौकों पर तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद भी भारी वाहनों का प्रवेश रुक नहीं पा रहा है।


एक हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
नो एंट्री के समय में भारी वाहनों के न केवल चालान करने बल्कि एक हजार रुपये तक जुर्माना किए जाने का भी प्रावधान किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस मनमानी पर ऐसे वाहनों को इंपाउंड भी कर सकती है।
विज्ञापन



किए जा रहे चालान, और भी कड़े निर्देश दिए जाएंगे
ट्रैफिक एसएचओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि नो एंट्री के समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद ऐसे वाहन शहर में घुसते हैं तो उनके तत्काल ही चालान किए जाते हैं। जहां 100 होमगार्ड व 12 से अधिक पुलिस जवान चौराहों पर ऐसी व्यवस्था बनाने में जुटे हैं तो वहीं ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए और भी कड़े निर्देश दिए जाएंगे। उक्त समय के दौरान एक भी ऐसे वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें