फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र को 14 नये स्थाई ड्राईवर,देर शाम मेडिकल के बाद किया ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रदेश में चयनित किए गए 174 चालकों में से 14 ड्राइवर कुरुक्षेत्र डिपो को मिले हैं। मंगलवार देर शाम मेडिकल के बाद इनकी नियुक्ति कर दी गई है। हड़ताल के बीच नए ड्राइवर मिलने के बाद कुछ हद तक यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय ने बताया कि डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने सीएमओ को 14 ड्राइवरों के मेडिकल देर शाम को कराने के निर्देश दिए थे। 12 ड्राइवर ही मेडिकल के लिए देर शाम तक पहुंचे थे। एलएनजेपी अस्पताल में कार्यरत हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र शैली, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप मेहता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मेहता और सामान्य सर्जन की जगह डॉ. नितिन कालड़ा के पैनल ने ड्राइवरों का मेडिकल किया। वहीं, रोडवेज जीएम लेखराज ने भी 12 नए ड्राइवरों की जॉइनिंग की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डिपो में राजबीर सिंह, सूर्यप्रकाश, दिनेश, संदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, सुनील दत्त, संदीप कुमार, बिजेंद्र सिंह, चांद कुंडू, रामबीर, पृथ्वी सिंह और संजय का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें