फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रूपये की गड़बड़ी व जमीन के मामले को लेकर साढ़े तीन घंटे चली जाट समाज की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर जमीन मामले को लेकर साढ़े तीन घंटे चली जाटों की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। लाखों रुपये की गड़बड़ी व नाभिकमल मंदिर व जाट समाज के बीच विवाद का कारण बनी तीन एकड़ जमीन को लेकर रविवार को जाट धर्मशाला में जाटों की बैठक हुई। धर्मशाला प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में यह बैठक साढ़े तीन घंटे चली। इस दौरान गड़बड़ी करने वाले तत्कालीन पदाधिकारियों से हिसाब मांगा गया तो बचाव में उन्होेंने अपनी सफाई दी। जाट समाज के लोगों ने इसे सामान्य बैठक बताई और लिए गए निर्णय का खुलासा करने से इनकार कर दिया। वहीं जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान आरोपियों द्वारा दी गई सफाई से कई लोगों ने असहमति जताई। यह भी बताया जा रहा है कि मामले की छानबीन के लिए कमेटी का गठन करने व वहीं पूरे लेन-देन का ऑडिट करवाने पर भी चर्चा की गई। प्रधान राजकुमार का कहना है कि यह समाज की सामान्य बैठक थी, जिसमें समाज व धर्मशाला के विकास व अन्य कार्यों को लेकर चर्चा की गई। यह समाज का अपना मामला है।
विज्ञापन

उछला क्षेत्रवाद का मुद्दा , अब 4 को होगी जिलेभर के जाटों की बैठक
सामान्य बैठक के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब क्षेत्रवाद का मुद्दा उछलाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसके बाद कई लो बैठक को बीच में ही छोड़कर बाहल निकल गए। इसके बाद अनाज मंडी के पूर्व प्रधान अंग्रेज सिंह किरमिच के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र व आसपास के समाज के लोगों की बैठक हुई। अंग्रेज सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि पहले बैठक में कुरुक्षेत्र के जाटों पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसके चलते उनके अलावा कई अन्य लोग बैठक से बाहर आ गए और अपनी बैठक कर इस पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अप्रैल को कुरुक्षेत्र के जाटों की बैठक होगी, जिसमें आज पहले हुई बैठक में की गई टिप्पणी पर चर्चा कर कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी से इस क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। इस अवसर पर अजमेर फौजी जैनपुर, दलबीर ढांडा, रणधीर सिंह हाथिरा, जोगिंदर बारना, जयप्रकाश सारसा, धरमबीर मालिक, रमेश ढांडा, पवन सोंटी, सुरेंदर किरमच, बलवान जैनपुर, बलजीत जैनपुर, सुरेश मोर बरवा, कहर सिंह सिंघपुरा, दीवान दाना सरसा आदि सहित कुरुक्षेत्र जिला के जाट समाज के अनेकों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें