फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में जुटेंगे देश भर के कवि, नाट्यकर्मी, गायक, चित्रकार, चिंतक व फिल्मकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
सैनी धर्मशाला में 23, 24, 25 फरवरी को हरियाणा सृजन उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश सहित देश भर के कवि, नाट्यकर्मी, गायक, चित्रकार, चिंतक, फिल्मकार इकट्ठे होकर हरियाणा की संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे। स्थानीय महात्मा ज्योतिबा फुले सावित्री बाई फुले पुस्तकालय एवं शोधकेंद्र में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी सृजन उत्सव के संयोजक डॉ. सुभाष चंद्र ने दी। डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि सृजन उत्सव में संस्कृति के सवालों पर चर्चाएं होंगी। नाटकों का मंचन व कविताओं का पाठ होगा। हरियाणा की लोक संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे। हरियाणा में बनी उत्कृष्ट फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

चित्रों की प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। प्रदेश भर के रचनाकार, कवि, लेखक, रंगकर्मी, गायक, चित्रकार, शिल्पकार और लोक कलाकार अपने सृजन को प्रस्तुत करेंगे। सृजनकर्मी एक-दूसरे को जानेंगे और हरियाणा की संस्कृति को फैलाने का काम करेंगे। मौके पर जींद से मंगत राम शास्त्री, कैथल से रविन्द्र गासो, करनाल से अरुण कैहरबा, विकास साल्याण, रोहतक से अमन वशिष्ठ, हिसार से राज कुमार, मानव प्रदीप, विपुला, राजपाल पांचाल, हरपाल राजेश कश्यप, राजेन्द्र देशवाल आदि सृजन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें