फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने किया 2 करोड़ 11 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने किया दो करोड़ 11 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सोमवार को शाहाबाद में करीब दो करोड़ 11 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान वादा किया कि इन विकास योजनाओं को जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने विकास कार्य गुणवत्ता और नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए। चेतावनदी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें से वार्ड नं. 11 में भगत मार्केट की पेयजल पाइप लाइन, टाइल्स की सड़क पर 11 लाख और वार्ड नं . 3 मोहल्ला खतरवाड़ा में सीवर लाइन बिछाने पर दो करोड़ की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने सरकारी कार्यालयों से भ्रष्टाचार को खत्म किया है। प्रत्येक सिस्टम को ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि भ्रष्टाचार को जड़ को मिटाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आई थी तो अराजकता, राजनीतिक संरक्षण में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था। भाजपा ने इसका सफाया किया है। बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास चल रहा है। राजनीति से परिवारवाद को खत्म किया जा चुका है। नगर पालिका प्रधान बलदेव राज चावला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पांच करोड़ की विकास राशि हाल ही में नगरपालिका के लिए स्वीकृत की है। नपा इस समय शहर में आठ करोड़ के विकास कार्य करा रही है। इस अवसर पर नपा प्रधान बलदेव राज चावला, नपा सचिव मदन कुमार चौहान, कर्ण राज सिंह, बलदेव राज सेठी, देवराज चराया, राव रणजीत सिंह जोगेंद्र रत्ता, सुरेंद्र शर्मा, पवन छाबड़ा, मुलख राज गुंबर, अरुण कंसल, नीटू राणा, विक्रम अटवान सरपंच, अशोक भसीन, राज सतीजा, सिमरण झरौली, सतविन्द्र सिंह हांडा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें