फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता की दृष्टि से हर गांव को किया जाएगा चकाचक : सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत आपके द्वार के तहत गली-गली जाकर ट्राली से इकट्ठा किया जाएगा कूड़ा
विज्ञापन

फोटो 5
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा है कि थानेसर के प्रत्येक गांव को स्वच्छता की दृष्टि से चकाचक किया जाएगा। ग्राम पंचायत आपके द्वार के तहत गली-गली जाकर ट्राली से कूड़ा इकट्ठा किया जाएगा।
सुधा रविवार को गांव बारना में ग्राम पंचायत आपके द्वार के तहत घर-घर से कूड़ा उठान के लिए ट्रैक्टर-ट्राली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ थानेसर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष देवीदयाल शर्मा, बीपीआर कॉलेज के महासचिव नारायण दत्त व सरपंच शिवकुमार शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारना के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे आस-पास के दर्जनों गांवों को इसका फायदा मिलेेगा। वहीं झींझरपुर से बारवा की सड़क भी लगभग बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जितने कार्य भाजपा के पौने तीन साल के कार्यकाल में हुए हैं, इतने कार्य पहले कभी नहीं हुए। प्रदेश सरकार ने ज्योतिसर से जिरबडी और लाडवा रोड पर निकलने वाले बाईपास के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। मंच का संचालन उमंग संस्था के अध्यक्ष देवीलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर थानेसर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष देवीदयाल शर्मा ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। गांव के सरपंच शिवकुमार शर्मा, पंच गुरविंद्र सिंह व समस्त पंचायत ने विधायक सुभाष सुधा को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर उमंग के उपाध्यक्ष महेंद्र पाल, पंच जसवंत, रामू, रामफल, जसविंद्र सिंह, भगवान दास, राजेश शर्मा, रामेश्वर दास, मंदीप कुमार, राकेश, सुशील कुमार, रतिराम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें