फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी की जनता को हंसाने और गुदगुदाने के लिए पहुंचेंगे लाफ्टर चैलेंज शो के विजेता ख्याली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 2
विज्ञापन

गुदगुदाएंगे लॉफ्टर चैलेंज शो के विजेता ख्याली
- स्वर्ण जयंती समारोह पर कुरुक्षेत्र में 28 जुलाई को होगा मोटिवेशनल कामेडी शो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की जनता को हंसाने और गुदगुदाने के लिए मुंबई के जाने-माने कलाकार लाफ्टर चैंलेंज शो-2 के विजेता ख्याली धर्मक्षेत्र में एक मोटिवेशनल शो के लिए विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं। इस शो का आयोजन हरियाणा स्वर्ण जयंती सेलिब्रेशन अथॉरिटी के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के द्वितीय गेट पर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम हाल में 28 जुलाई को सुबह 10 बजे होगा।
मोटिवेशनल लाफ्टर शो की तैयारियों को लेकर हास्य कलाकार ख्याली व उनके साथी कलाकारों ने सोमवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि इस शो की एंट्री ओपन रहेगी। प्रदेश के 50 साल पूरे होने पर राज्य सरकार की तरफ से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विनित क्वात्रा ने बताया कि उक्त हास्य कलाकार अब तक 20 से ज्यादा कामेडी शो का आयोजन कर चुके हैं। हरियाणवी कलाकर ख्याली ने लाफ्टर चैलेंज शो-2 के विजेता रहे हैं, सिंह इज किंग फिल्म में भी अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। इसके अलावा ख्याली स्टार प्लस के प्रसिद्ध कलाकार, क्रोश्चन मार्क , कृष्णा ग्रुप सहित हरियाणा का गीत-संगीत, छोटे मियां, धाकड़, मानव लाइफ यंग आदि कार्यक्रमों में भी अभिनय कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें