फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते बंद रहे फाटक परीक्षार्थियों पर पड़े भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को खाद्य एवं पूर्ति विभाग में इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में भाग लेने पहुंचे सैकड़ों परीक्षार्थियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते शहर में लगते तीन फाटक घंटों बंद रहे। इससे लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे तो इन वाहनों में परीक्षार्थी भी सवार थे।
अनेक वाहन चालकों को उस समय और भी परेशानी झेलनी पड़ी जब वे शहर के बीच से दूसरे रास्तों से होते हुए अपने वाहन निकालने लगे और आगे भी ऐसे ही फाटक बंद मिले। इससे सुबह के समय अनेक परीक्षार्थियों को परेशानी हुई तो कई परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए। विशेष तौर पर अधिक परेशानी झांसा रोड से आए राहगीरों को हुई। लंबे इंतजार के बाद बढ़ते जाम को देख अनेक परीक्षार्थी इन वाहनों से उतर कर पैदल ही परीक्षा केंद्रों की ओर दौड़ते भी दिखाई दिए, लेकिन महिला परीक्षार्थियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

--------------------------------
करीब 6 हजार ने दी 59 केंद्रों पर परीक्षा
जिला भर में इंस्पेक्टर पद की परीक्षा के लिए शाहाबाद के 8 केंद्रों सहित 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां 13500 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन करीब छह हजार ने ही परीक्षा दी। एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई और सुरक्षा की दृष्टि से पूरे पुख्ता प्रबंध किए हुए थे।
-------------------------------------
हाथों से धागे तक उतरवाए तो महिलाओं के गहने भी
परीक्षा को नकल रहित आयोजित करने को लेकर कड़े प्रबंध किए गए। परीक्षार्थियों हाथों से लेकर गले आदि में बांधे धागे तक उतरवाए तो वहीं महिलाओं के आभूषण भी उतरवाए गए। केंद्रों में जाने से पहले गहन तलाशी ली गई तो वहीं केंद्रों के अंदर भी बायोमीट्रिक हाजिरी से ही परीक्षा देने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

-------------------------------
10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने की निगरानी
परीक्षा को नकल रहित संपन्न करवाने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था जबकि सभी केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 भी लागू रही। परीक्षा केंद्रों के लिए नायब तहसीलदार ईस्माईलाबाद, बीडीपीओ लाडवा, नायब तहसीलदार एकांउट थानेसर, तहसीलदार लाडवा, बीडीपीओ बाबैन, ईस्माईलाबाद, पिहोवा व शाहबाद, नायब तहसीलदार बाबैन व नायब तहसीलदार पिहोवा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें