यूनिवर्सिटी कॉलेज में 120 सीटों के लिए उमड़े 750 विद्यार्थी
-बीए इंगलिश ऑनर्स, बीए इकॉनोमिक ऑनर्स, संस्कृत ऑनर्स, फिलॉसफी ऑनर्स, म्यूजिक ऑनर्स की काउंसिलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में चल रहे दाखिलों के दौर में केयू के यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीए इंगलिश ऑनर्स, बीए इकॉनोमिक ऑनर्स, संस्कृत ऑनर्स, फिलॉसफी ऑनर्स, म्यूजिक ऑनर्स की कुल 120 सीटों के लिए काउंसिलिंग सोमवार को हुई। इसमें से बीए इंगलिश ऑनर्स की 40 सीटें बीए इकॉनोमिक ऑनर्स के लिए 20 संस्कृत ऑनर्स में 20 फिलॉसफी ऑनर्स के लिए 20 और म्यूजिक ऑनर्स में 20 सीटें घोषित की गई थीं। इनमें दाखिले लेने के लिए लगभग 750 विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र जमा करवाए।
यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल सूरजभान मलिक ने बताया कि कट ऑफ लिस्ट को 6 भागो में विभाजित किया गया है। इसमें हरियाणा ओपन, हरियाणा जनरल, एससी, बीसी ए, बीसी बी और शारीरिक रूप से असमर्थ और पूर्व सेवा पुरुष के आधार पर परिणाम घोषित किए गए। हरियाणा ओपन वर्ग में बीए इंग्लिश ऑनर्स 93.2 प्रतिशत, बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स 94.2 प्रतिशत, संस्कृत ऑनर्स 74.6 प्रतिशत, फिलॉसफी ऑनर्स 83.8 प्रतिशत और म्यूजिक ऑनर्स 84.6 प्रतिशत पर ही रुक गई।
हरियाणा जनरल वर्ग में बीए इंग्लिश ऑनर्स 84 प्रतिशत, बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स 89.2 प्रतिशत, संस्कृत ऑनर्स 74.6 प्रतिशत, फिलॉसफी ऑनर्स 79 प्रतिशत और म्यूजिक ऑनर्स 73.8 प्रतिशत पर ही विराम लगा चुकी है। एससी वर्ग में बीए इंग्लिश ऑनर्स 77.4 प्रतिशत, बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स 82 प्रतिशत, संस्कृत ऑनर्स 67.6 प्रतिशत, फिलॉसफी ऑनर्स 74.2 प्रतिशत और म्यूजिक ऑनर्स 68.4 प्रतिशत पर ही ठहर गई है । बीसी ए वर्ग में बीए इंग्लिश ऑनर्स 77.4 प्रतिशत, बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स 82 प्रतिशत, संस्कृत ऑनर्स 58.8 प्रतिशत, फिलॉसफी ऑनर्स 67.4 प्रतिशत और म्यूजिक ऑनर्स 67 प्रतिशत पर रुकी। बीसी बी वर्ग में बीए इंग्लिश ऑनर्स 78.8 प्रतिशत, बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स 80.2 प्रतिशत, संस्कृत ऑनर्स 54.2 प्रतिशत, फिलॉसफी ऑनर्स 76.2 प्रतिशत और म्यूजिक ऑनर्स 70.4 प्रतिशत पर सिमटी। शारीरिक रूप से असमर्थ और पूर्व सेवा पुरुष वर्ग में बीए इंग्लिश ऑनर्स की कट ऑफ लिस्ट 69.8 प्रतिशत, बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स में 89.4 प्रतिशत, फिलॉसफी ऑनर्स में 57.2 प्रतिशत तक रही।