कुरुक्षेत्र। हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन की जिले में कार्यरत सभी आठ शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बुधवार को बैठक हुई। जिसकी राज्य संगठन सचिव जगरुप सिंद्धू एवं शिशपाल शर्मा ने अध्यक्षता की। बैठक में जिला कमेटी का वार्षिक चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से तेजपाल गुर्जर को जिला प्रधान बनाया गया। जिला उपप्रधान राज कुमार शर्मा, जिला सचिव वेद प्रकाश संगठन सचिव सरदार सतनाम सिंह, प्रेस सचिव रोशन लाल आजाद को बनाया गया। चुनाव के बाद जिला कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा चुनाव प्रवेक्षक ने शपथ दिलाई।