इस्माईलाबाद। जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र माजरी ने कहा कि बीजेपी के सुशासन में आज प्रदेश का हर वर्ग सुखी है। सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए अनगिनत योजनाएं चला रही है। भ्रष्टाचार लगभग समाप्त हो चुका है। अब लोगों को अपने काम करने वाले अफसरों की जेब भरने की जरूरत नहीं है। वे गांव गोरखा, रोहटी, खेडी शहीदा, अजरावर, जम्मूकलां, मीरापुर, सैनी माजरा आदि गांवों कर दौरा करने के पश्चात गांव माजरी कलां में ग्रामवासियों को 24 जून को शाहाबाद के शुगर मिल में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की होने वाली विकास रैली का न्योता दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस रैली में राज्यमंत्री क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों तथा आगे के विकास कार्यों के लिए तैयार रूपरेखा के बारे में आमजन को बताएंगे। उन्होंने ग्रामवासिसों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में विकास रैली में पहुंचे और रैली को सफल बनाए। इस मौके पर मनोज कुमार सरपंच रोहटी, गुरनाम सिंह सरपंच गोरखा, रामपाल, सुनील कुमार, प्रताप सिंह, सुदेश मक्कड़, सरवन सैनी, गुरनाम सैनी गोरखा सरपंच, कृष्ण लाल सैनी माजरा, सुरजीत सिंह अजरावर, गुरविंद्र सिंह, मीरापुर सरपंच राजकुमार वाल्मीकि, लाल सिंह जम्मू कलां, नरेश कुमार भाटिया खेड़ी शाहीदा, रमन सैनी, ओमपाल, बलिंद्र सिंह, रुपाराम, कर्मचंद, बलदेव सिंह, अशोक कुमार, रिंकू सैनी, राजेश कुमार, बलवंत सिंह, साहब सिंह, अमरीक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।