फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल की प्रदेश स्तरीय बैठक 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिरोमणि अकाली दल की नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए प्रदेश स्तरीय बैठक 15 जून को गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में होगी। एसजीपीसी मेंबर एवं शिअद के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा ने बताया कि बैठक में राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ अकाली नेता बलविंदर सिंह भूदंड़ मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान सभी जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिनसे हरियाणा के पदाधिकारी चुनने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से पदाधिकारियों के चयन और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे। बताया कि पहले यह बैठक 12 जून को होनी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे बदल कर 15 जून कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कार्यकारिणी भंग करते हुए पदाधिकारियों के चयन को लेकर विचार विमर्श करने के लिए मंथन भी किया। अब कार्यकारिणी को गठित करने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें