कुरुक्षेत्र। शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्सहित करते मुख्यअतिथि सहित अन्य। विज्ञप्त
बाबैन। देवगन अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और गर्भवती महिलाओं सहित अन्य उपचार में आवश्यक रक्त की आपूर्ति हेतु दीया संस्था के संस्थापक डॉ. दीपक देवगन और पुलिस उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा लगाया गया। इसमें 60 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर में थाना प्रभारी बलबीर दत्त और उप निरीक्षक मांगे राम विशेष रूप से पहुंचे। डॉ. दीपक देवगन ने स्वयं 39वीं बार रक्तदान किया और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्त देने से स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि रक्तदाता नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान के माध्यम से लोगों का जीवन बचाने का कार्य करते हैं। यह अति पुण्य का कार्य है। विज्ञान आज तक रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं खोज पाया है। इसका निर्माण किसी कारखाने में नहीं हो सकता। केवल एक व्यक्ति ही दूसरे व्यक्ति को यह उपहार स्वरूप दे सकता है।