फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: योग प्रशिक्षक के लिए 60 प्रतिभागियों ने दी परीक्षा

Fri, 20 Mar 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंच पर योगासन करता एक प्रतिभागी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम् में 13 मार्च से आयोजित सात दिवसीय योगासन खेल कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन 60 प्रतिभागियों की तीन स्तरीय परीक्षा ली गई, जिसमें लिखित, प्रायोगिक और मौखिक परीक्षण शामिल रहे। लिखित परीक्षा में प्रतिभागियों से प्रशिक्षण से संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जबकि प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा के माध्यम से उनके कौशल और समझ का आकलन किया गया।
विज्ञापन


हरियाणा योग आयोग एवं योगासन खेल संघ के मीडिया प्रभारी गुलशन ग्रोवर ने बताया कि तीनों परीक्षाओं के अंकों के आधार पर प्रतिभागियों का परिणाम तैयार कर ग्रेडेशन की जाएगी। सफल प्रतिभागियों को योगासन भारत की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिसके बाद वे अपने-अपने क्षेत्रों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे सकेंगे। इस अवसर पर वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य और डॉ. युद्धवीर सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे जून में होने वाली पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दें, ताकि भारत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें