फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविर में 5993 शिकायतें आई, 4404 का हुआ समाधान, 68 लंबित और 138 शिकायतों की फिर शुरू हुई जांच

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में अ​धिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त नेहा सिंह। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की पोर्टल पर जानकारी अपडेट करें ताकि शिकायतें दोबारा ओपन न हो। अधिकतर अधिकारी फाइल बंद करते समय पूरी जानकारी नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की रिमार्क्स स्पष्ट न होने के कारण शिकायतों की पेंडिंग में संख्या ज्यादा है। इनको कम करने के लिए जांच रिपोर्ट भरकर विस्तृत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें।
विज्ञापन


उपायुक्त नेहा सिंह ने ये निर्देश दिए। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रही थीं। उन्होंने बताया कि अब तक समाधान शिविर में 5993 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से 4404 शिकायतों का समाधान हुआ, 68 शिकायतें लंबित हैं और 138 शिकायतों को रि-ओपन किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि परिवार पहचान पत्र, शहरी निकाय, पीडब्ल्यूडी, पंचायत विभाग और सिंचाई विभाग की शिकायतें सीएम कार्यालय द्वारा शिकायतकर्ता के संतुष्ट न पाए जाने पर दोबारा से ओपन की जा रही है इनमें अधिकतर वो शिकायतें हैं, जिनका समाधान संभव नहीं है। ऐसी शिकायतों को जांच रिपोर्ट के साथ रिजेक्ट में डालें। उन्होंने कहा कि सोमवार व वीरवार को सभी उपमंडल और जिला स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं जुड़कर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों की शिकायतों को सुनते हैं, साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें