गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में आयोजित दंत जांच शिविर में विद्यार्थियों के दातों की जांच करते
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में शनिवार को महर्षि मारकंडेश्वर कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च मुलाना के सौजन्य से दांतों की जांच एवं जागरूकता के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
डेंटल कॉलेज मुलाना के प्रिंसिपल डॉक्टर जीएम सोगी के निर्देशन में विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सचदेवा की टीम ने बच्चों के दांतों की गहन जांच की। टीम में डॉक्टर किरणमई, डॉक्टर काजल खटक, डॉक्टर श्वेता सिंह, डॉक्टर हर्ष त्रिपाठी, डॉ. प्रियंका कदम, डॉक्टर विनायक, डॉ. सबेस्टन और डॉ. श्रुति पांडे कुल नौ दंत चिकित्सकों की टीम द्वारा विद्यालय छात्रावास के कक्षा छटी से बारहवीं तक के सभी 575 छात्रों के दांतों की संपूर्ण जांच की गई तथा दांतों की बीमारियों के कारण एवं निदान के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया ।
डॉ.श्रुति पांडे ने एक पीपीटी के माध्यम से मुख एवं दांतों को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। चिकित्सकों की टीम द्वारा छात्रों को दंत सुरक्षा साहित्य एवं टूथपेस्ट भी वितरित किया गया। जांच के बाद डॉ. सुरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हर नागरिक को हर छह महीने बाद अपने दंत चिकित्सक से जरूर मिलना चाहिए, जिससे दांतों की सही स्थिति का पता लग सके।