फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 57 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में रक्तदाओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित करते मुख्य अति​थि। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर सेक्टर पांच शिव मंदिर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत कुमार मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। शिविर की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक गरिमा रानी, मानव संसाधन प्रबंधक ईशाणी और उप प्रबंधक पंकज शर्मा ने की जबकि विकास श्योकंद ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन

डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा शिविर संयोजक ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्यातिथि विनीत कुमार ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान बहुत ही पुण्य का कार्य है और यह शिविर भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया है। उन्होंने रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रयास फाउंडेशन कुरुक्षेत्र के प्रधान नरेश सैनी, मानव मित्र मंडल के प्रधान भारतेन्दु हरीश, रोटी बैंक के महासचिव कर्म चंद, रोटी बैंक के अंकेक्षक डॉ. एमएम सिंह और प्रेरणा समिति हरियाणा के जिला सचिव प्रशांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में पंकज शर्मा, राय सिंह, जितेंद्र सिंह, साहिल गर्ग, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, संदीप मेहरा, विशाल शर्मा, विक्रम सिंह, अंकुश रोहिल्ला, कृति, विवेक, वीरेंद्र कुमार, नीरज, हेमंत, बसंत, कुलदीप, अनुज शर्मा सहित 57 ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें