कुरुक्षेत्र। दुकान की आड़ में नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी सुरेशपाल निवासी घिलौर माजरी (यमुनानगर) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि लाडवा बस अड्डे के पास गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली थी कि सुरेश पाल अफीम बेचने का धंधा करता है। आज भी वह अपनी दुकान से इंद्री चौक लाडवा पर चलते फिरते ग्राहकों को अफीम बेचने आने वाला है। सूचना पर टीम ने इंद्री चौक पर रादौर की तरफ नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को सूचना के अनुसार सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक के आधार पर रोककर उससे पूछताछ की गई तथा उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद