भले ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या महज 12 रह गई हो, लेकिन वीरवार को ग्रामीण क्षेत्र से पांच व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से हुई 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। हालांकि उक्त मरीज की मौत 10 जुलाई को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान हो चुकी है। जिले में अब तक 355 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अब तक 21721 मरीज कोरोना को मात दे चुके है। जिले का रिकवरी रेट 98.34 पर पहुंच गया है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 5.08 फीसदी तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 435493 में से 412633 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सीएमओ ने बताया कि जिलेेभर में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1403 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 794 व रैपिड एंटीजन के 609 सैंपल शामिल है। कुरुक्षेत्र में अब तक 22088 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 12 एक्टिव केस है। इनमें से 6 लोग घर में आइसोलेट है और 6 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल है।