फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता कॉलोनी, मोहन नगर व पुलिस लाईन सहित 55 स्थानों पर बनाए कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के फैलाव एवं रोकथाम के लिए जिला में थानेसर में गीता कॉलोनी, मोहन नगर, पुलिस लाइन, सरस्वती कॉलोनी, ज्योति नगर, गौशाला बाजार, बारना, किरमिच, न्यू मिर्जापुर कॉलोनी, तिगरी खालसा, चक्रवर्ती मोहल्ला, शांति नगर, कल्याण नगर, न्यू कॉलोनी, एकता विहार, भीम कॉलोनी, रोड़ धर्मशाला, सेक्टर 3, 4, 7, 8 व 13, सिरसमा, कृष्णा नगर, रतगल, डेरा चक जगातिया, धोबी मोहल्ला, छोटा बाजार, पार्वती विहार, वार्ड 2, प्रोफेसर कॉलोनी, गुरुनानकपुर, गुरदेव नगर, मसाना, आजाद नगर आदि में 55 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए है।
विज्ञापन

जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने जारी आदेशों में कहा है कि इन क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में टीमों का गठन करके डोर टू डोर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और थर्मल चेकिंग की जाएगी और सभी टीमें सिविल सर्जन के आदेशानुसार कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि इन कंटेनमेंट जोन और बफर जोन को संबंधित विभाग द्वारा गाइडलाइन के अनुसार पूरी तरह सैनिटाइज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें