75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर गांव ईशहाक में अमर उजाला फाउंडेशन, युवा सेवा समिति एवं सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में गांव के निवर्तमान सरपंच व ग्राम पंचायत ने सहयोग किया। युवा सेवा समिति के प्रधान जसबीर सिंह एवं सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने बताया कि रक्त की कमी और रक्त की बढ़ती मांग को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर की अध्यक्षता युवा सेवा समिति के अध्यक्ष जसबीर सिंह ने की। प्रधान जसबीर सिंह एवं समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन व दोनों संस्थाएं सामाजिक कार्यों में सदैव तत्पर रहती हैं। शिविर में पार्थ ब्लड बैंक की टीम ने संजीव वर्मा के नेतृत्व में 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर बलराम, रविंद्र कश्यप, राजपाल, रामेश्वर, सतीश नीमवाला, राजेश पिहोवा, पवन, तनीश, अमरजीत, जसविंदर ने कहा कि उन्हें रक्तदान करने की खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। रामेश्वर सैनी व जसबीर ने बताया कि यह रक्तदान शिविर उन शहीदों के नाम समर्पित है, जिन्होंने आजादी के आंदोलन में अपने प्राणों को देश के ऊपर न्योछावर कर दिया। जिनकी वजह से आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे है।