फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले किए जाने से एचएसईबी वर्कर यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग द्वारा कर्मचारियों के तबादले किए जाने से एचएसईबी वर्कर यूनियन में गहरा रोष है। मामले से खफा यूनियन ने सोमवार को अरनैचा में एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव सिंह, सर्किल सचिव बलबीर रंगा, रणजीत मल ने कहा कि निगम द्वारा कर्मचारियों के गलत तरीके से तबादले किए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारी उन्हें रिलीव करने का दबाव बना रहे हैं। विभाग ने चालक हरनाम सिंह, लाइनमैन सतीश कुमार, गुलशन कुमार का गलत तरीके से तबादला किया है। इसी तरह लाइनमैन मोहित कुमार की दोबारा इंक्वायरी होने तक उसकी एफआईआर को भी रुकवाना विभाग की जिम्मेदारी है मगर विभाग सरकार के दबाव के चलते गलत तबादले करने पर लगा हुआ है। कर्मचारियों से राजनीतिक रंजिश निकाली जा रही हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तबादले रद्द नहीं हुए तो आंदोलन तेज करके इसे प्रदेश स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें