कुरुक्षेत्र। जिले की लाडवा, शाहबाद, थानेसर और पिहोवा विधानसभा में एन्यूमरेशन फार्मों के डिजिटलीकरण का 54 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। इसमें शाहबाद विधानसभा 69.42 फीसदी डिजिटलीकरण के साथ सबसे आगे है। लाडवा में 62.12 फीसदी, थानेसर में 37.20 फीसदी और पिहोवा में 51.28 फीसदी कार्य हुआ है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 98 फीसदी एन्यूमरेशन फार्मों का वितरण पूरा हो चुका है। बीएलओ ने इन्हें घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा के अनुसार, जिले के 7 लाख 83 हजार 831 मतदाताओं के लिए एसआईआर का कार्य जारी है। इस कार्य में 810 बीएलओ लगाए गए हैं।