कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली मंदिर में छबील व भंडारा लगाने के लिए पहुंचे क्लब के सदस्य। स्वयं
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। लायंस क्लब ने नए सत्र के शुरुआती कार्यक्रमों के तहत देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में छबील और भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं को मीठी लस्सी, जलजीरा, हलवा और काले चने का प्रसाद वितरित किया गया। क्लब सदस्यों ने मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना भी की। प्रधान संदीप कुमार, सचिव राजेश आनंद, कोषाध्यक्ष मणि सग्गू सहित अन्य सदस्यों ने प्रसाद बांटा। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने मां भद्रकाली दरबार में सेवा को सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा, लायंस क्लब वर्षों से समाज सेवा में अग्रणी है। नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप कुमार ने नए सत्र की शुरुआत मां भद्रकाली के आशीर्वाद से बताई। उन्होंने कहा, क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है, जिसके तहत पूरे वर्ष जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रोजेक्ट अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने नई टीम द्वारा सेवा कार्यों का सिलसिला शुरू करने की जानकारी दी।