फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमएस व बीएचएमएस की रिक्त 200 सीटों के लिए आयुष विश्वविद्यालय ने की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आयुष विश्वविद्यालय द्वारा वीरवार को अपने अधीन आयुर्वेदिक कॉलेज में रिक्त रही सीटों के लिए दूसरे स्तर की बीएएमएस व बीएचएमएस कोर्स के लिए काउंसलिंग की गई जबकि जेआर होम्योपेथिक कॉलेज रोहतक के लिए पहले स्तर की काउंसलिंग का भी आयोजन किया गया। काउंसिलिंग में 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया जबकि देर रात तक कांउसलिंग जारी रही। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण कुमार जाटियान ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी पादर्शिता व गहना से की जा रही है, ताकि किसी भी विद्यार्थी को भेदभाव का शिकार न होना पड़े। हर वर्ग के लिए विद्यार्थियों को मेरिट अनुसार मौका दिया जा रहा है और इसके लिए पूरे प्रबंध किए गए। रोहतक के जेआर होम्योपेथिक कॉलेज को भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार काउंसलिंग के लिए अनुमति मिल गई है। यह पहला होम्योपेथिक कॉलेज है, जिसकी 50 सीटों के लिए काउंसलिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन


अंडमान-निकोबार की छात्रा वसीरा को मिलेगा खानपुर कॉलेज में दाखिला
सरकार द्वारा तय नियमानुसार अंडमान-निकोबार सरकार द्वारा नामित एक सीट के लिए वसीरा नामक छात्रा के दाखिले के लिए प्रस्ताव आयुष विश्वविद्यालय के पास पहुंचा है। रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण कुमार जाटियान ने बताया कि यह एकमात्र सीट होती है, जिसके लिए वहीं की सरकार द्वारा विद्यार्थी का नाम भेजा जाता है। उक्त छात्रा 29 अक्तूबर को यहां पहुंचेगी और उसे खानपुर स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें