फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोगों को पुलिस विभाग से संबंधित सूचनाएं आसानी से मिल पाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आसानी से मिलेगी पुलिस विभाग से जुड़ी सूचना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपली। पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचने वाले व अन्य आम लोगों को अब पुलिस विभाग से संबंधित जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए सदर थाना पिपली में सूचना केंद्र स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन एसपी अभिषेक गर्ग ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुत से लोग थाने में आने से कतराते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह सूचना केंद्र बनाया गया है। केंद्र में दो सिविल विभाग के कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। थाने के मुंशी से पहले यहां अपनी सूचना देंगे। उन्होंने बताया कि किसी पुलिस अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी, ग्राम सरपंचों के मोबाइल नंबर के साथ अन्य बहुत सी जानकारी इस सूचना केंद्र पर उपलब्ध होगी। कागजात गुम होने पर कहां रिपोर्ट करनी है और कैसे करनी है, एफआईआर की कॉपी कैसे प्राप्त की जा सकती है, चरित्र सत्यापन कैसे करवाया जाता है, दुर्घटना व चोरी के मामलों की रिपोर्ट कहां से मिल सकती है, जिले में तैनात सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर इत्यादि इस सूचना केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सूचना केंद्र के बाद आमजन से फीड बैक लेकर भविष्य में अन्य थानों में इस तरह के सूचना केंद्र खोले जाएंगे। इस मौके पर थाना सदर प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह, समाजसेवी रामपाल पाली, पुलिस कर्मचारी व एरिया के मौजिज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें