फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी लापरवाही, बिना सिमेंट के ही गली में बिछा दी रेत और बजरी 18-47-08

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरीट डाले बिना रेत-बजरी की बना दी सड़क, रोष के बाद जांचने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। वार्ड नं. 18 की लक्की कॉलोनी में सीमेंट के बिना रेत व बजरी से ही सड़क निर्माण करने का मामला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता राकेश बैंस व क्षेत्र के लोगों ने इसका विरोध किया तो नगर पालिका के एमई सतीश शर्मा व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच की। ठेेकेदार गौरव साहनी को वार्ड नं. 18 की 5 गलियों के निर्माण के लिए करीब 21 लाख रुपये में ठेका दिया गया है।
नियमों के मुताबिक सड़क निर्माण से पहले गली को कंकरीट का बनाकर लेवल बराबर करना था, लेकिन ठेकेदार ने गली को कंकरीट का बनाने की बजाए वहां पर बजरी व रेत बिछा दिया। जब मौके पर पहुंचे नपा अधिकारियों ने इसका कारण पूछा तो ठेकेदार के पास कोई जवाब नहीं था। मोहल्ला निवासी कृष्णा देवी, वनीता रानी, अनीता कुमारी, विनोद बाला, प्रकाशो देवी व चूड़िया राम ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो गलियां पहले बनाई जा चुकी हैं वह भी बैठ गई हैं। गलियों की लेवलिंग नहीं की गई। लोगों की मांग पर नपा अधिकारी तैयार हो चुकी गलियों को देखा तो गलियां साइडों से बैठी मिलीं। जिस पर एमई सतीश शर्मा ने ठेकेदार गौरव साहनी को दोनों गलियों को उखाड़ कर फिर से बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता राकेश बैंस ने कहा कि यह गलियां बिना ब्ल्यू प्रिंट की तैयार की गई हैं, क्योंकि नगर की मेन गली को ऊंचा कर दिया है, जिससे बरसाती पानी की मार अन्य गलियों में होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डों में विकास के लिए ठेके पार्षदों के रिश्तेदारों व परिचित लोगों को दिए जा रहे हैं।
93 हजार की कटौती हो चुकी है ठेकेदार के काम से
वार्ड की पार्षद ने बताया कि ठेकेदार ने पहले वार्ड की अन्य गलियों का निर्माण किया था, जिसमें सामान के सीमेंट नहीं डाला था। इस कारण नगर पालिका ने ठेकेदार की देय राशि में से 93 हजार रुपये की कटौती की थी। पार्षद ने सवाल उठाया कि जब सीमेंट नहीं डाला तो घटके का कोई फायदा नहीं है, इसलिए नपा को घटके की राशि भी नहीं देनी चाहिए थीं। आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि जब राशि में से 93 हजार की कटौती की है तो प्रत्यक्ष है कि गली के निर्माण में लापरवाही हुई है। इससे सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ है।
सुधार नहीं हुआ तो ब्लेक लिस्ट करेंगे ठेकेदार को : एमई
नपा एमई सतीश शर्मा ने कहा कि ठेकेदार गौरव साहनी को पहले एक नोटिस दिया जा चुका है। इस काम में हुई लापरवाही को लेकर भी नोटिस दिया जाएगा। अगर उन्होंने काम में सुधार नहीं किया तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। एमई ने कहा कि वह ठेकेदार से किसी तरह का कमीशन नहीं लेते। जब जनता शिकायत करती है तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि इन गलियों का निर्माण नए सिरे से करवाया जाएगा, ताकि जनता को किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच होगी कि ठेकेदार पार्षद का रिश्तेदार या संबंधी तो नहीं।
विज्ञापन

अधिकारियों के आदेशानुसार होगा निर्माण : ठेकेदार
ठेकेदार गौरव साहनी ने अधिकारियों के समक्ष मौके पर ही गलियों के निर्माण को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि नई बनाई गई गली पर पानी का टैंकर खड़ा होने से सड़क बैठ गई, जबकि उन्होंने कोई गंभीर लापरवाही नहीं बरती है। इसके बावजूद जैसे ही अधिकारी गली निर्माण कार्य को लेकर आदेेश करेंगे वे उसी के अनुसार उसे बनाएंगे। सड़क बनाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें