फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री कृष्ण मार्शल आर्ट्स संस्थान ने केसरी देवी लोहिया पब्लिक स्कूल की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। संस्थान के निदेशक मुख्य प्रशिक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिवेश में छात्राओं और महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग लेना अति आवश्यक है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हो सकेंगी। प्राचार्य डॉ. सविता सुदन ने बताया की विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिलवाया गया। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। इसके बाद भी कई बार उन्हें छेड़छाड़ और छींटाकसी का शिकार होना पड़ता है। इससे निपटने के लिए उन्हें सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए। राजेश शर्मा ने बताया की छात्राओं को अपने साथ होने वाली किसी भी तरह की ज्यादती को चुपचाप सहने की बजाए, उसका विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें